छत्तीसगढ़

CG – स्कूल में प्रार्थना के दौरान बच्चों पर हमला, 40 छात्र घायल, मौके पर मची चीख पुकार, जानिए पूरा मामला……

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगांव क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। जहां शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीजेभाठा में प्रार्थना के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने स्कूली बच्चों पर हमला कर दिया। इस हमले में करीब 40 छात्र घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डोंगरगांव में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह है कि सभी बच्चों की हालत सामान्य है।

जानकारी के अनुसार, विद्यालय में सुबह प्रार्थना सभा चल रही थी। इसी दौरान स्कूल परिसर के पास एक पेड़ पर बने मधुमक्खियों के छत्ते से अचानक मधुमक्खियां निकलकर बच्चों पर टूट पड़ीं। देखते ही देखते स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों के हमले से कई बच्चे इधर-उधर भागने लगे, जबकि करीब 40 छात्र डंक लगने से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया। सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और कुछ बच्चों का प्राथमिक उपचार विद्यालय में ही किया गया। वहीं अधिक प्रभावित छात्रों को डोंगरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां सभी का उपचार किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की और से सभी बच्चों को आवश्यक दवाइयां और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया है। डॉक्टरों ने कुछ समय तक निगरानी में रखने के बाद कई बच्चों को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी। फिलहाल सभी छात्र खतरे से बाहर हैं और किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button