छत्तीसगढ़

बाॅंकीमोंगरा में हादसे को न्योता दे रही इस रोड में पेड़ की विशाल टूटी हुई शाखा,कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा,पढ़े पूरी ख़बर…..

नयाभारत बाॅंकीमोंगरा नगर के एक प्रमुख मार्ग पर स्थित पेड़ की विशाल और सूखी शाखा टूट चुकी है जो कि गिरने की स्थिति में पहुॅंच गई है, जिससे राहगीरों में लगातार भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाखा कभी भी गिर सकती है और यदि समय रहते इसे नहीं हटाया गया तो बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।

बाॅंकीमोंगरा रेस्ट हाउस चौक से होते हुए SECL हॉस्पिटल सहित चौपाटी जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित CISF कैंप के रोड किनारे के बाउंड्री में एक विशालकाय पेड़ की बड़ी सी शाखा टूट कर पड़े ले लटकी हुई है,जो कभी भी किसी के ऊपर गिर सकती है।

ज्ञात हो नगर की अत्यंत व्यस्त मार्ग में से एक यह मार्ग है,जहाॅं से प्रतिदिन सैकड़ों लोग पैदल, दुपहिया और चार पहिया वाहनों से आवागमन करते हैं। दिनभर इस मार्ग पर लोगों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे खतरा और भी बढ़ गया है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि कई दिनों से पेड़ की शाखा खतरनाक स्थिति में लटकी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई कदम नहीं उठाई गई है। लोगों ने आशंका जताई है कि तेज हवा या बारिश के दौरान शाखा गिर सकती है, जिससे किसी की जान भी जा सकती है।

संबंधित विभाग को जनहित को देखते हुए तत्काल पेड़ की खतरनाक शाखा की छंटाई कराई जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से पहले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके साथ ही संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button