छत्तीसगढ़

CG – पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ,15 सितंबर तक होंगे आवेदन…

पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ,15 सितंबर तक होंगे आवेदन

जगदलपुर। पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 जुलाई 2026 से 15 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन एवं अध्ययन केंद्रों के माध्यम से संचालित की जाएगी।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज जमा कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूर्ण करना आवश्यक होगा। आवेदन के समय आधार कार्ड,एबीसी आईडी, डीईबी आईडी,अंकसूची,स्थानांतरण प्रमाण पत्र (जहां आवश्यक हो), पासपोर्ट आकार के फोटो सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे आवेदन करने से पूर्व पात्रता,आवश्यक दस्तावेज एवं प्रवेश संबंधी दिशा निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें। प्रवेश प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट तथा संबंधित अध्ययन केंद्रों से प्राप्त की जा सकती है।

विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे आवेदन करने से पूर्व पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं प्रवेश संबंधी दिशा निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें। प्रवेश प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट तथा संबंधित अध्ययन केंद्रों से प्राप्त की जा सकती है। बस्तर जिले के तोकापाल अध्ययन केंद्र के उप प्राचार्य शिवराम कश्यप से परामर्श निम्न नम्बरों 9424283246,9131810632 के माध्यम से लिया जा सकता हैl

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी इच्छुक विद्यार्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन कर उच्च शिक्षा का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button