CG – मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, सड़क पर बिखर गई लाशें, 10 घायल, मौके पर मची चीख-पुकार……

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के जारगीम के पास मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिला मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में मजदूर सवार थे। जारगीम के पास अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने राहत कार्य शुरू किया।
हादसे में दो महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य घायलों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही शंकरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।



