छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, अटैचमेंट व्यवस्था खत्म, व्याख्याता से भृत्य तक सामूहिक रूप से कार्यमुक्त, मचा हड़कंप……

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बड़ा और सख्त फैसला लिया गया। शिक्षा विभाग में लंबे समय से जड़ जमा चुकी अटैचमेंट (संलग्नता) व्यवस्था को DEO के आदेश के बाद पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। DPI से मिले सख्त निर्देशों के बाद डीईओ ने यह बड़ी कार्रवाई की है, जिससे पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है।

इस आदेश के तहत व्याख्याता, शिक्षक से लेकर भृत्य तक, जो भी कर्मचारी अपनी मूल शालाओं को छोड़कर अन्य जगहों पर अटैच थे, उन्हें सामूहिक रूप से कार्यमुक्त कर दिया गया है। साथ ही सभी कर्मचारियों को मूल पदस्थापना पर लौटने के निर्देश भी दे दिए हैं।

इस कार्रवाई के बीच कुछ विभागों और पदों को लेकर अब भी संशय की स्थिति बनी हुई है। आदेश में मंडल संयोजक, एकलव्य एवं प्रयास विद्यालय के कर्मचारी और छात्रावास अधीक्षक को कार्यमुक्त नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button