CG Train Cancelled : भारी बारिश ने रेल यात्रियों की बढ़ाई मुश्किलें, आधा दर्जन ट्रेनें रद्द, कुछ बीच रास्ते तक चलेगी, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट…..

रायपुर। भारी बारिश ने रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी है। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले और आसपास हो रही भारी बारिश के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने सुरक्षागत कारणों के मद्देनजर आधा दर्जन ट्रेनों को रद्द कर दिया है। कुछ ट्रेनें बीच रास्ते तक ही चलेंगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे SECR के बिलासपुर में भारी वर्षा होने के कारण रेल्वे स्टेशन एवं यार्ड में रेलवे ट्रैक पर पानी भरने के कारण कई गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहा। पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। तीन ट्रेनें बीच रास्ते तक चलेंगी।
रद्द की गई ट्रेनें
ट्रेन नंबर 68734 (बिलासपुर-कोरबा मेमू ) – 17.07.2026 को रद्द की ।
ट्रेन नंबर 68733 (कोरबा-बिलासपुर मेमू ) – 17.07.2026 को रद्द की ।
ट्रेन नंबर 68719 (बिलासपुर-रायपुर मेमू ) – 17.07.2026 को रद्द की ।
ट्रेन नंबर 68746 (रायपुर-बिलासपुर मेमू ) – 17.07.2026 को रद्द की ।
ट्रेन नंबर 68745 (बिलासपुर-रायपुर मेमू ) – 17.07.2026 को रद्द की ।
यात्रा बीच में समाप्त होगी या शुरू होगी
ट्रेन नंबर 68735 (रायगढ़-बिलासपुर मेमू) – चांपा में ही समाप्त की गयी है।
ट्रेन नंबर 68738 (बिलासपुर-रायगढ़ मेमू ) – चांपा स्टेशन से रायगढ़ के लिए रवाना होगी।
ट्रेन नंबर 68728 (रायपुर-बिलासपुर मेमू ) – दाधापारा से ही रायपुर के लिए रवाना की गयी है।



