छत्तीसगढ़

CG – अंतिम संस्कार में पहुंचने से पहले पति-पत्नी की हो गई मौत, रास्ते में ऐसे हुए हादसे के शिकार, परिवार में पसरा मातम……

धमतरी/बलरामपुर। अलग-अलग जिलों में भीषण सड़क हादसों मामले सामने आए है। इन हादसों में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 गायों की मौत हो गई। यह घटनाएं धमतरी और बलरमापुर जिले से सामने आए हैं।

धमतरी जिले में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव जा रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। भीषण हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े और मौके पर दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान ग्राम धनोरा निवासी प्रेमलाल नेताम और कुमारी बाई नेताम के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पंडरीपानी-खड़मा गांव के बीच दुर्घटना हुई है। अज्ञात वाहन ने की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने मौके पर दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि प्रेमलाल के भाई की मौत हो गई थी, जिसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वह दुगली गांव जा रहे थे।

राहगीरों की सूचना पर मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को सूचना दे दिया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

धमतरी जिले के देवपुर में कार और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दर्दनाक हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य युवतियां घायल हुई हैं। यह दुर्घटना नगरी के देवपुर के पास हुआ है।

जानकारी के अनुसार, राहगिरों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं कार को जब्त कर मामले में आग की कार्रवाई की जा रही है।

बलरामपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर हल्लाहाल पुल के समीप यात्री बस और ट्रेलर वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में बस में सवार करीब आधा दर्जन यात्रियों को चोटें आईं, हालांकि बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी बस बलरामपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही थी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायलों को उपचार के लिए भेजा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button