CG – NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटका मिला शव, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस…..

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां आड़ावाल पंचायत के खासपारा निवासी 20 वर्षीय हरिका राव नायडू का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हरिका राव नायडू मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रही थीं और इस वर्ष भी परीक्षा में शामिल हुई थीं। बताया जा रहा है कि वह इससे पहले भी कई बार परीक्षा दे चुकी थीं। परिजनों के अनुसार, वह परिवार के साथ सामान्य रूप से बातचीत कर रही थीं। शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे उनकी मां ने उन्हें कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने किसी निश्चित कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।



