छत्तीसगढ़

CG – 33 जुआरी गिरफ्तार : जुआ के फड़ पर पुलिस की दबिश, 52 परियों पर दांव लगाते 33 जुआरी गिरफ्तार, 90 लाख की संपत्ति और नगदी जब्त……

रायगढ़। जिले में ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत छाल पुलिस ने बीती रात जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। रायगढ़-कोरबा बॉर्डर स्थित ग्राम धसकामुड़ा में मेला स्थल के बाहर संचालित जुए के 5 फड़ पर दबिश देकर 33 जुआरियों को पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान जुआ खेलने व खिलाने के लिए पहुंचे एक इनोवा, दो बोलेरो, दो अर्टिगा, एक KIA तथा एक ऑल्टो कार सहित 90 लाख मूल्य की संपत्ति, 57,140 नगद और 5 गैस लाइट जब्त किया गया।

जानिए पूरा मामला

पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़े गए जुआरी घरघोड़ा, तमनार, डभरा व जैजैपुर क्षेत्र के निवासी है। धसकामुड़ा बस्ती के छोर पर एकत्र होकर बड़े पैमाने पर खुडखुडिया जुआ खेल रहे थे। मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर एडिशनल एसपी अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, थाना प्रभारी छाल निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी खुडखुडिया जुआ खेलने और खिलाने वालों को गिरफ्तार किया।

इस मामले में छाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार 33 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत अलग-अलग पाँच प्रकरण दर्ज किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया जारी है। छाल पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान और थाना छाल के स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button