CG – लव मैरिज की मिली खौफनाक सजा : अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज आरोपियों ने महिला का किया अपहरण, दुष्कर्म और जबरन गर्भपात की कोशिश, दो गिरफ्तार…..

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। अंर्तजातीय विवाह करने से नाराज होकर दो लोगों ने पीड़िता को ससुराल से जबरन ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने गर्भपात कराने की नीयत से उसे जबरन गर्भपात की दवा खिलाने का प्रयास किया।
पीड़िता ने 5 जुलाई और 10 जुलाई को सिटी कोतवाली बैकुंठपुर में आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी रमेश टेकाम और दरोगा सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। 14 दिनों तक फरार रहने के बाद दोनों आरोपियों को कोरिया पुलिस ने सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को पुलिस ने ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पीड़िता के पति ने बताई आपबीती
पीड़िता के पति के अनुसार, कोर्ट मैरिज के बाद दोनों साथ रह रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग जबरन उसके घर पहुंचे और पत्नी को अपने साथ ले गए। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला गर्भवती है और आरोप है कि आरोपियों ने गर्भपात कराने की नीयत से उसे जबरन दवा खिलाने की कोशिश भी।



