छत्तीसगढ़
CG प्रमोशन ब्रेकिंग : IFS अधिकारी ओपी यादव को PCCF के पद पर मिली पदोन्नति, राज्य सरकार ने जारी किया प्रमोशन आदेश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी ओपी यादव (1995 बैच) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) के पद पर पदोन्नत कर दिया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा शनिवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण-सह-मुख्य वन्यजीव वार्डन) के रूप में कार्यरत ओपी यादव को पदोन्नत कर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) बनाया गया है।




