छत्तीसगढ़

CG- जुए के फड़ों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक! ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई, 58 जुआरी गिरफ्तार…..

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में दिवाली के दौरान जुए का खेल खेलने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने जुआ फड़ों पर ताबड़तोड़ दबिश देकर 58 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी 52 परियों के खेल में दांव लगा रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 85 हजार 360 रुपये नकद और ताशपत्ती बरामद की है। दिवाली के मौके पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, 6 नवंबर को भाटापारा ग्रामीण, पलारी, लवन, सिमगा और सुहेला थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान 27 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 28,130 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई।

7 और 8 नवंबर को हुई कार्रवाई में सुहेला, भाटापारा शहर, कसडोल और सिमगा पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान कुल 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 57,230 रुपये नकद और ताशपत्ती जब्त की गई।

पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) और 5 सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

Related Articles

Back to top button