CG – छत्तीसगढ़िया पान ने लोगो को बनाया दीवाना, 10 हजार के इस पान की बढ़ी डिमांड, खासियत जान आप भी हो जाएंगे हैरान…..
रायपुर। बनारसी पान की खासियत तो आप लोग वाकिफ होंगे ही। इन दिनों छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का एक पान बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जो भी पान खाने आ रहा दाम सुन कर चौक जा रहा। वैसे तो यह पान बढ़ती गर्मी के बीच ठंडक देने का काम करती है। इसलिए ये पान इतनी फेमस होते जा रही है। यह स्पेशल पान कई वैरायटी में उबलब्ध है, जैसे- जैसे वैरायटी बढ़ती चली जाती वैसे- वैसे पान की कीमत भी।
पान खाने के तो कई लोग शौकीन होते हैं। पान खाने के अलग- अलग तरीके भी होते हैं, किसी को चूना वाला पान पसंद आता है तो किसा को मीठा पान। छत्तीसगढ़ के रायपुर में भी एक स्पेशल पान सुर्खियां बटोर रहा है। इसकी बढ़ती पॉपुलैरिटी की वजह से इस स्पेशल पान की डिमांड भी बढ़ती जा रही है। कहा जा रहा कि आने वाले गर्मियों में यह पान बढ़ते तापमान से राहत दिलाएगा। रायपुर से ओडिशा जाने वाले नेशनल हाईवे पर मिलने वाला केशव पान मंदिर का पान लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
फायर पान के जैसे यहां मिलने वाला स्पेशल ठंडाई पान की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। इस पान की पॉपुलैरिटी, उसके स्वाद से पता लगता है। यहां पर नॉर्मल से लेकर प्रीमियम पान उपलब्ध हैं जिसकी डिमांड भी लोगों में काफी देखने को मिलती है। यहां 20 रुपए से शुरू होकर दस हजार रुपए तक के पान मिलते हैं। 10 हजार वाला पान तो लोगों को हैरान ही कर देता है।
गोल्ड वर्क लगे पान को बहुत पसंद किया जाता है। इसकी कीमत दस हजार रुपए है। कीमत जानकर लोगों के मुह से बस एक बात ही निकलती है- पान है या सोना..कुछ लोग कहते हैं कि यह पान शाही अनुभव देती है।