छत्तीसगढ़

CG: रेलवे स्टेशन के बाहर खुल्लम-खुल्ला रोमांस! RPF दफ्तर के बाहर ही शुरू हो गया कपल का इश्क, खुलेआम गले लगकर किया KISS, देखते रहे आते-जाते यात्री…..

रायगढ़। आज के दौर में युवाओं के बीच सार्वजनिक जगहों पर रोमांस के मामले अक्सर चर्चा में आ जाते हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से सामने आया है। रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एक कपल के खुलेआम रोमांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

जहां युवक-युवती एक-दूसरे को गले लगाकर काफी देर तक किस करते नजर आए। जिस स्थान पर यह घटना हुई, उसके ठीक सामने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का कार्यालय भी मौजूद है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो सोमवार का है। वीडियो सामने आने के बाद इसकी जानकारी आरपीएफ तक पहुंची। आरपीएफ के मुताबिक, वीडियो में नजर आ रहा कपल शराब के नशे में था। फिलहाल इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। स्टेशन के बाहर सार्वजनिक स्थान पर कपल के इस तरह खुलेआम रोमांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button