CG – शर्मनाक करतूत : पड़ोसी ने मिठाई का लालच देकर बच्चियों को बुलाया, फिर अकेले में मौका पाकर की अश्लील हरकत, मामले की जांच में जुटी पुलिस…..

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और जरूरी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, कबीरधाम महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई कि 9 अगस्त की शाम आरोपी जागेश्वर साहू ने दो नाबालिग बहनों समेत पड़ोस की बच्ची को मिठाई का लालच देकर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया और उनके साथ अश्लील हरकत की। बच्चियों के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
मामले में महिला थाना ने बीएनएस की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित बच्चियों और परिजनों के बयान, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद आरोपी जागेश्वर साहू (39), निवासी उड़ियाकला, को 12 अगस्त को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



