छत्तीसगढ़

CG – कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR, जोन कमिश्नर ने लगाए ये गंभीर आरोप, जाने क्या है पूरा मामला……

रायपुर। राजधानी में कांग्रेस पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आया है। सफाई कर्मचारियों के भुगतान को लेकर विवाद के बीच जोन-8 कमिश्नर ने कांग्रेस पार्षद संदीप साहू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि पार्षद ने फोन पर कमिश्नर से गाली-गलौज की और उन्हें धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, जोन-8 कमिश्नर राजेश्वरी पटेल की शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस पार्षद संदीप साहू के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोप है कि सफाई कर्मचारियों के भुगतान से जुड़े मामले को लेकर पार्षद ने फोन पर जोन कमिश्नर से गाली-गलौज की और धमकी भी दी।

मामला रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर दर्ज होने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं पार्षद संदीप साहू ने कहा है कि जोन – 8 वसूली का केंद्र बन गया है। बिना कमिशन कोई काम नहीं होता। कमिशन नहीं देने के कारण जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने सफाई कर्मचारियों का भुगतान रोक दिया है। इसके खिलाफ आवाज उठाने पर मेरे खिलाफ एफआईआ दर्ज कराया गया है। जोन कमिश्नर द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठ है।

Related Articles

Back to top button