छत्तीसगढ़

CG – घर के बाहर मिली युवती की खून से लथपथ लाश, जताई जा रही ये आशंका, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस……

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर के बाहर बाड़ी में महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर महिला को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान का पता नहीं चल सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर हत्यारे की तलाश में जुटी है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, थाना लवन को सूचना मिली थी कि ग्राम चितावर में एक महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी है। इस सूचना के बाद पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और शव की पहचान ग्राम चितावर निवासी 24 वर्षीया युवती के रूप में की गई।

एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मृतिका के शरीर पर धारदार हथियार के निशान पाए गए। पुलिस आशंका जता रही हैं कि किसी ने चाकू या फिर अन्य हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया, फिर उसके शव को वहीं फेंक कर फरार हो गया।

महिला का शव उसके बाड़ी में मिला। पुलिस ने एक संदेही को गिरफ्तार किया है। मौत का कारण क्या था और हत्या किस मकसद से की गई। इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

वहीं, महिला की हत्या के बाद गांव में तरह तरह की चर्चा की जा रही है। कुछ लोगों ने जादू-टोना के चलते हत्या करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस द्वारा हर पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button