अन्य ख़बरेंछत्तीसगढ़
मुकेश अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव…

नयाभारत बिलासपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस की ओर से जारी नियुक्ति आदेश में मुकेश अग्रवाल को प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा जारी आदेश में मुकेश अग्रवाल के नाम पे भरोसा जताया है।

जारी नियुक्ति आदेश में संगठन के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। मुकेश अग्रवाल की नियुक्ति पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
किसान कांग्रेस ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने तथा किसानों एवं संगठन के हित में सक्रियता से कार्य करने की अपेक्षा जताई है।



