CG – मस्तूरी जोंधरा लवन मुख्य मार्ग पऱ धनगवां मोड़ के पास भारी बारिश से मिट्टी बही गढ्ढा हुआ जानलेवा जल्द मरम्मत की मांग पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//मस्तूरी-जोंधरा मुख्य मार्ग पर मल्हार से आगे और धनगवां मोड़ के जस्ट पहले पुल के पास सोमवार को हुई भारी बारिश ने सड़क को जानलेवा बना दिया है। पुल के किनारे सड़क का एक बड़ा हिस्सा टूटकर बह गया है और वहां बड़ा गड्ढा बन गया है, जो किसी भी वक्त अनहोनी को आमंत्रित कर रहा है। इसी जगह सोमवार कों भारी बारिश के बाद अवगमन घाटों प्रभावित हुआ था।
तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि पुलिया की दीवार के साथ लगी सड़क की निचे की मिट्टी पूरी तरह कट गई है। और ऊपर से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजर रहे हैं। रात के समय यह गड्ढा और भी ज्यादा खतरनाक हो जाता है।
हजारों यात्रियों की लाइफलाइन है ये सड़क…
बता दें कि यही मुख्य मार्ग मस्तूरी, मल्हार, पचपेड़ी, चिल्हाटी, चिस्दा, जोंधरा, लवन, कसडोल को जोड़ता है। इस मार्ग से रोजाना हजारों यात्री, बसें, ट्रक और छोटे वाहन गुजरते हैं। सड़क धंसने से अब हर वाहन चालक को जान हथेली पर लेकर गुजरना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने की बैरिकेडिंग और मरम्मत की मांग…
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पीडब्ल्यूडी विभाग ने जल्द से जल्द इस जगह पर बैरिकेडिंग और मरम्मत नहीं की, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन को चाहिए कि तुरंत संकेतक बोर्ड लगाए और पुलिया की मरम्मत कराए।




