CG – शासकीय हाई स्कूल बुढ़ीखार में मनाया गया भोजली तिहार प्राचार्य काशीराम रजक बोले समृद्ध छत्तीसगढ़ की सार्थकता हमारी संस्कृति के रग-रग में पढ़े पुरी ख़बर
मल्हार//क्षेत्र के प्राचीन विद्यालय शासकीय सरदार तारा सिंह बुद्ध सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ीखार में छत्तीसगढ़ की परंपरागत संस्कृति को जीवंत रखने के लिए भोजली तिहार का अभिनव आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भोजली दाई के पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य ज्वाला प्रसाद बंजारे विशिष्ट अतिथि के रूप में शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष मिथिला थवाईत, जैतपुर सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक गुप्ता, सत्या थवाईत, सरपंच प्रतिनिधि सुनील थवाईत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
छात्राओं के भोजली गीत और नृत्य ने मोहा मन…
विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत भोजली गीत और भोजली नृत्य ने सभी अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में भोजली प्रदर्शन” का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा लाई गई भोजली में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तथा सभी सहभागी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रकृति से अटूट संबंध ज्वाला बंजारे…
मुख्य अतिथि ज्वाला प्रसाद बंजारे ने कहा कि हमारी प्रकृति के साथ अटूट संबंध बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति में भोजली का विशेष महत्व है। आज हायर सेकेंडरी बुढ़ीखार में इसका मनाया जाना बड़े ही गर्व का विषय है। छत्तीसगढ़ की समृद्धि के लिए ईश्वर से कामना और अपनी संस्कृति को बनाए रखना हमें इन त्योहारों से ही सीखने को मिलता है।
समृद्ध छत्तीसगढ़ की सार्थकता हमारी संस्कृति में – प्राचार्य…
संस्था के प्राचार्य काशीराम रजक ने कहा कि समृद्ध छत्तीसगढ़ की सार्थकता हमारी संस्कृति के रग-रग में समाई है।” छत्तीसगढ़ की संस्कृति हमें मिल-जुलकर रहना, एकता के साथ रहना और पाश्चात्य संस्कृति के अंधे अनुकरण से दूर अपनी संस्कृति को बनाए रखने का सार्थक प्रयास सिखाती है।
कार्यक्रम को शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मिथिला थवाईत, दीपक गुप्ता, सत्या थवाईत, बालमुकुंद वैष्णव, सरपंच प्रतिनिधि सुनील थवाईत, गजानंद प्रधान, प्रधान पाठक बीरबल प्रसाद थवाईत ने भी संबोधित किया। इस दौरान “देवी गंगा… भोजली गीत”गाकर लोगों को आकर्षित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपेंद्र सिंह महिलांगे, किरण राय, ज्योत्सना सोनी, श्याम कुमारी यादव, रमेश कुमार कुर्रे, संजय कुमार, मनीराम साहू, महिपाल, श्वेता सेमुएल, कमलेश्वर सुमन, कमल मानिकपुरी का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में हायर सेकेंडरी एवं मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कतारबद्ध होकर सरस्वती चौक होते हुए ठाकुर देव, परगनिया मंदिर के पास विशाल जलाशय में भोजली का विसर्जन किया। कार्यक्रम का संचालन रूपेंद्र सिंह महिलांगे ने किया।




