CG – स्वास्थ्य मंत्री ने जारी किया बयान, छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू और कोरोना लेकर कही ये बड़ी बात……

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू और कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बढ़ते मामलों को लेकर लोगों के बीच चिंता बढ़ने लगी है। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्थिति को लेकर बयान जारी करते हुए लोगों से घबराने की अपील की है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में फिलहाल पैनिक होने की जरूरत नहीं है। सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मरीजों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू के अब तक 152 मरीज सामने आए हैं, जिनमें 114 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 38 मरीज एक्टिव हैं। वहीं कोरोना के भी दो मरीज मिले हैं।
पैनिक होने की जरूरत नहीं- स्वास्थ्य मंत्री
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पैनिक होने की जरूरत नहीं है। कोरोना से निपटने के लिए पहले लगे डोज़ेस की वजह से शरीर में पर्याप्त इम्यून पॉवर बनी हुई है। जिला अस्पताल मेकाहारा में जांच की पूरी व्यवस्था की गई है।
लोगों से की ये अपील
उन्होंने लोगों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू या कोरोना के लक्षण नजर आते ही किसी तरह की लापरवाही न करें और तत्काल अस्पताल पहुंचकर जांच और इलाज करवाएं।



