छत्तीसगढ़

CG – खुशियों के साथ दर्शन को निकले श्रद्धालु, रास्ते में पलटी पिकअप… 27 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर, मौके पर मची चीख-पुकार……

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप हादसे का शिकार हो गई। नेशनल हाईवे पर सेल और छांछी के बीच मोड़ के पास पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे में पिकअप सवार 27 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों का इलाज जारी है।

पिकअप में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सवार थे, जो गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। मोड़ के पास चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और पिकअप पलट गई। दुर्घटना में पिकअप सवार 27 श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर मदद पहुंचाई गई और सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों की टीम द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घायलों में से 2 की स्थिति गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

Related Articles

Back to top button