CG तहसीलदार सस्पेंड : संभाग आयुक्त ने की बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार निलंबित, इस लापरवाही के चलते गिरी निलंबन की गाज, देखें आदेश…..

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नायब तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदार को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित नायब तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदार का नाम करमचंद जाटवर है।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिले में 17 अक्टूबर को ग्राम कुबेरपुर में ट्रैक्टर दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया था। कानून और शांति व्यवस्था को नियंत्रित करने में प्रशासनिक शिथिलता व सिविल सेवक के कर्तव्य के प्रति उदासीनता, लापरवाही बरती गई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सरगुजा संभाग कमिश्नर ने बिहारपुर प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को सूरजपुर जिले के ग्राम कुबेरपुर में ट्रैक्टर दुर्घटना के बाद उत्पन्न कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने में प्रभारी तहसीलदार जाटवर द्वारा प्रशासनिक शिथिलता बरतने तथा शासकीय सेवक के रूप में अपने दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने का मामला सामने आया था। प्राप्त प्रतिवेदन में उनके कार्य व्यवहार को शासकीय सेवा की गरिमा के विपरीत एवं गंभीर कदाचार की श्रेणी में माना गया है।
संभागायुक्त दुग्गा ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जाटवर के उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के प्रावधानों के विपरीत पाया है। इसके आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में करमचंद जाटवर का मुख्यालय कार्यालय संभागीय पटवारी प्रशिक्षण शाला, अम्बिकापुर, जिला सरगुजा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।



