CG – भटचौरा स्कूल में नव निर्माण का सरपंच के हाथों हुआ भूमिपूजन विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर सुविधा पढ़े पूरी ख़बर
पचपेड़ी//शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भटचौरा में विद्यार्थियों की सुविधा और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। वी.बी.जी.राम जी योजना से विद्यालय परिसर में नवीन शौचालय निर्माण के लिए भूमि पूजन आज संपन्न हुआ।
भूमि पूजन का कार्य सरपंच एवं सरपंच चन्द्रकली सुरेश पटेल पंच व गणमान्य नागरिकों द्वारा विधि-विधान के साथ किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
नवीन शौचालय के निर्माण से विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को स्वच्छ एवं सुविधाजनक शौचालय जल्द मिलेगी ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा के अनुकूल वातावरण के लिए बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय पर पूरा कराने पर जोर दिया। विद्यालय परिसर में सुविधा के विस्तार को लेकर ग्रामीणों और शिक्षकों में भी उत्साह देखा गया।




