छत्तीसगढ़

CG – कलयुगी मां की काली करतूत: गटर में फेंका नवजात, पत्थर रखकर छिपाने की कोशिश, फिर जो हुआ…. इलाके में फैली सनसनी…..

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित सेक्टर-2 से सनसनीखेज मामला सामने आया है। सड़क नंबर 11 और 12 के पीछे गटर की सफाई के दौरान एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही भट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से गटर की सफाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें गटर के भीतर नवजात का शव दिखाई दिया। कर्मचारियों ने तत्काल इसकी जानकारी संबंधित लोगों और पुलिस को दी।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, नवजात के शव को गटर में डालने के बाद उसके ऊपर एक भारी पत्थर रखा गया था। इससे आशंका जताई जा रही है कि शव को छिपाने का प्रयास किया गया होगा। हालांकि, इसके पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

घटना की गंभीरता को देखते हुए भट्टी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की जानकारी जुटाने के साथ आवश्यक साक्ष्य सुरक्षित किए हैं।

फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से संभावित साक्ष्यों को एकत्र किया है, जिनके आधार पर पुलिस मामले की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नवजात का शव गटर तक कैसे पहुंचा। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस इलाके में संदिग्ध गतिविधियों और घटना के समय वहां आने-जाने वाले लोगों की जानकारी भी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button