छत्तीसगढ़

CG Train News : यात्रीगण ध्यान दें, ये 10 ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव, यात्रा करने से पहले देखें पूरी लिस्ट…..

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे SECR बिलासपुर जोन से जुड़ी 10 ट्रेनों के पुरी और भुवनेश्वर स्टेशन पहुंचने के समय में बदलाव किया गया है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए यह बदलाव किया है। बता दें, रेलवे प्रशासन ने बदलाव केवल पुरी और भुवनेश्वर पहुंचने के समय में किया गया है, ट्रेनों के रूट में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

पुरी पहुंचने वाली 9 ट्रेनों का समय ऐसे बदला

13 सितंबर से गाड़ी संख्या 20862 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस अब 06.40 बजे की जगह 06.45 बजे पुरी पहुंचेगी।

14 सितंबर से गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 03.25 बजे की जगह 03.35 बजे पुरी पहुंचेगी। इसी तारीख से गाड़ी संख्या 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस 10.00 बजे की जगह 10.45 बजे पुरी स्टेशन पहुंचेगी।

पुरी पहुंचने के समय में बदलाव

गाड़ी संख्या 12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस

13 सितंबर से बदलाव लागू

पुराना समय – 14:40 बजे

नया समय – 15:05 बजे

गाड़ी संख्या 12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस

लागू – 14 सितंबर से

पुराना समय – 08:05 बजे

नया समय – 08:35 बजे

गाड़ी संख्या 12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस

लागू – 15 सितंबर से

पुराना समय – 06:35 बजे

नया समय – 06:45 बजे

गाड़ी संख्या 20917 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस

लागू – 16 सितंबर से

पुराना समय – 18:45 बजे

नया समय – 19:00 बजे

गाड़ी संख्या 22828 सूरत-पुरी एक्सप्रेस

लागू – 16 सितंबर से

पुराना समय – 14:40 बजे

नया समय – 15:05 बजे

गाड़ी संख्या 20824 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस

लागू – 17 सितंबर से

पुराना समय -14:40 बजे

नया समय – 15:05 बजे

भुवनेश्वर पहुंचने वाली ट्रेन का भी बदला समय

13 सितंबर से गाड़ी संख्या 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस के पहुंचने का समय भी बदला गया है। यह ट्रेन अब 07.00 बजे की जगह 07.15 बजे भुवनेश्वर स्टेशन पहुंचेगी।

रूट और बीच के स्टेशनों के समय में बदलाव नहीं

रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों के रूट में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इसके अलावा रास्ते में आने वाले अन्य स्टेशनों पर ट्रेनों के पहुंचने के समय में भी कोई बदलाव नहीं होगा। केवल पुरी और भुवनेश्वर स्टेशन पर पहुंचने के समय में संशोधन किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button