छत्तीसगढ़

CG -सरकारी पैसों पर सरपंच-सचिव की नजर, लाखों का किया घोटाला, ऐसे फर्जी तरीके से निकालते थे राशि……

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। जिले के छुईखदान जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत में सरपंच पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपए का गबन किया गया है जबकि जमीन पर कोई काम नजर नहीं आता। मामले की शिकायत जिला प्रशासन तक पहुंच चुकी है और जांच टीम भी गठित कर दी गई है।

ग्राम पंचायत लंझियाटोला और आश्रित ग्राम बघमर्रा के ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो साल से पंचायत में मूलभूत सुविधाओं के लिए आया पैसा सरपंच और सचिव की मिलीभगत से फर्जी तरीके से निकाला जा रहा है। पंच पंचम राम चंदेल का आरोप है कि मुरुम गिराने के नाम पर फर्जी बिल के जरिए पैसा निकाल लिया गया…जबकि दो साल में एक भी ट्रिप मुरुम नहीं डाली गई। नाली की सफाई के नाम पर तीन से चार लाख रुपए निकाले गए लेकिन नाली आज तक साफ नहीं हुई। स्कूल में वाटर कूलर लगाने के लिए स्वीकृत राशि भी निकाल ली गई, मगर स्कूल में कोई कूलर नहीं लगा।

इतना ही नहीं, बगमर्रा में एक लाख रुपए की लागत से बनने वाली नाली भी अधूरी है…न मुरुम डाली गई, न गिट्टी…फिर भी पूरा भुगतान निकाल लिया गया। पंच का यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर सरपंच धमकी देता है। आवास काटने और अन्य योजनाओं से नाम हटाने की बात कहकर ग्रामीणों को डराया जाता है। जनवरी महीने में नाले की सफाई के नाम पर मजदूरों से 250-250 रुपए तक वसूले गए…जबकि जेसीबी से कोई काम नहीं कराया गया। पंच पंचम राम चंदेल के मुताबिक… कुल मिलाकर आठ से दस लाख रुपए के गबन की आशंका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button