छत्तीसगढ़राज्य

पोडी पुलिस की नकली नोट प्रकरण में बड़ी कार्रवाई,फरार आरोपी को दबोचा,कैसे करते थे कांड देखे पूरी ख़बर…

नयाभारत कबीरधाम पुलिस ने नकली नोट तैयार कर उन्हें असली मुद्रा के रूप में चलाने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आज 01 और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में पूर्व में 03 आरोपियों को गिरफ्तारी हो चुकी है।
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन मे उच्च अधिकारियों के निगरानी में चौकी पोड़ी पुलिस एवं साइबर टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

उधारी की रकम लौटाने के नाम पर दिए गए नकली नोट

मामला ग्राम कमराखोल निवासी दिनेश कुमार यादव की शिकायत से सामने आया। प्रार्थी ने बताया कि उसने अप्रैल 2026 में 3,75,000 रुपये घुरवा राम को उधार दिए थे।
रकम वापस मांगने पर दिनांक 09.08.2026 को उसे ग्राम पोड़ी स्थित शराब भट्ठी के पास बुलाया गया। वहां सतीश कुमार एवं उसके साथी द्वारा काले रंग के बैग में रकम दी गई। बैग में रखे नोटों की जांच करने पर वे संदिग्ध पाए गए। जांच करने पर उसमें 500-500 रुपये के कुल 4,50,000 रुपये के नकली नोट मिले।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी पोड़ी में अपराध क्रमांक 101/2026 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच में सामने आया नकली नोट बनाने का गिरोह

पुलिस की जांच एवं पूछताछ में सामने आया कि कुछ आरोपियों द्वारा जुलाई 2026 से नया बस स्टैंड के पास किराये के मकान में कलर प्रिंटर की सहायता से नकली नोट तैयार किए जा रहे थे। तैयार नकली नोटों को अलग-अलग स्थानों पर असली रकम के रूप में चलाने की योजना बनाई गई थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया साथ ही कब्जे से नकली नोट, प्रिंटर, मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया। अब तक इस प्रकरण में कुल 12,50,000 रुपये के नकली नोट बरामद किए जा चुके हैं।

आज चौथा आरोपी की गिरफ्तारी

प्रकरण की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों एवं पूछताछ के आधार पर चौकी पोडी पुलिस ने आज दीपक सतनामी उर्फ दीपक घोसले, पिता मुक्तावन घोसले, उम्र 46 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05 जेवड़न खुर्द, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपी की भूमिका सामने आई कि वह नकली नोट तैयार करने वाले अन्य आरोपियों के साथ किराये के मकान में रहता था। तैयार किए गए नकली नोटों की कटिंग करने तथा उन्हें अलग-अलग बंडलों में रखने का काम भी उसके द्वारा किया जाता था। आरोपी से प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
पुलिस टीम द्वारा पूर्व में 12,50,000 रुपये के नकली नोट, नकली नोट तैयार करने में प्रयुक्त कलर प्रिंटर/फोटोकॉपी मशीन, मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त ईवी कार बरामद भी बरामद किया गया था। धारा 318(4), 178, 179, 180, 181 एवं 3(5) BNS के तहत वैधानिक कार्रवाई किया गया है। नकली नोटों को कहां-कहां खपाया गया तथा इस गतिविधि में अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इस संबंध में पुलिस द्वारा आगे जांच एवं पूछताछ जारी है।

कबीरधाम पुलिस की अपील

कबीरधाम पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध नोट को स्वीकार करने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच करें। नकली नोट अथवा संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाना या चौकी को सूचित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button