छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : बालाजी अस्पताल से कूदकर कांस्टेबल ने दी जान, हार्ट के ऑपरेशन से 2 दिन पहले उठाया खौफनाक कदम, मचा हड़कंप…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां हार्ट का इलाज कराने जशपुर से रायपुर आए आरक्षक देव नारायण सिंह ने बालाजी अस्पताल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला पंडरी-मोवा थाना क्षेत्र का है। मृतक कांस्टेबल देव नारायण सिंह जशपुर में पदस्थ थे और हार्ट के उपचार के लिए रायपुर के मोवा स्थित बालाजी अस्पताल पहुंचे थे।

10 सितंबर गुरूवार को बालाजी अस्पताल के पहले फ्लोर पहुंचे और वहां से नीचे छलांग लगा दिए। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल के कर्मचारियों ने आनन-फानन में आरक्षक को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया, जहां पर उनका उपचार चल रहा था। आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा हैं कि दो दिन बाद ही आरक्षक का ऑपरेशन होना था, इससे पहले ही उन्होंने ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस जाँच में जुटी

आरक्षक देव नारायण सिंह ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया और घटना से पहले उनके साथ क्या कुछ हुआ था। इसका पता अभी नहीं चल पाया है।

फिलहाल पंडरी मोवा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना की जांच की जा रही है। घटना को लेकर पुलिस मृतक कांस्टेबल के परिजनों और अस्पताल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button