छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : जनदर्शन की तारीख में होगा बदलाव, सामने आई ये बड़ी वजह….

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 26 नवंबर को होने वाले जनदर्शन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जनदर्शन की तारीख में बदलाव हो सकता है। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने वजह बताई है।

मुख्यमंत्री ने 26 नवंबर को होने वाले जनदर्शन को लेकर कहा कि…”जनदर्शन करने वाले है लेकिन मेरे ख्याल से 26 तारीख के जनदर्शन को थोड़ा बढ़ाना पड़ सकता है क्योंकि उस दिन संविधान दिवस पड़ रहा है, तो संविधान दिवस मनाएंगे और जनदर्शन की तिथि आगे पीछे करेंगे।”

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय आमजनों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनेंगे।

मुख्यमंत्री साय जनदर्शन के दौरान नागरिकों की समस्याओं से रूबरू होंगे तथा उनके त्वरित एवं यथोचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। जनदर्शन में आमजन अपनी समस्याओं, मांगों और सुझावों को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे।

Related Articles

Back to top button