छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : राजधानी में दिनदहाड़े 12वीं के छात्र का अपहरण, कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, युवक की हालत गंभीर……

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े 12वीं कक्षा के छात्र के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने छात्र को अगवा कर एक कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि छात्र के साथ मारपीट के बाद उसकी हालत काफी गंभीर हो गई थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

युवक की हालत नाजुक

मिली जानकारी के अनुसार, मामला राजधानी रायपुर के दलदल सिवनी का है। बताया जा रहा है कि दलदल सिवनी निवासी 12 के छात्र को कुद लोगों ने अपहरण कर लिया। जिसके बाद माना कुम्हारी होते हुए उसे भिलाई में ले जाकर कमरे में बंद कर दिया और वहां उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे युवक की हालत नाजुक हो गई।

जैसे ही पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी मिली, पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों में अरमान सिद्दीकी, मुदित मिश्रा, शिव सोनी और रोशन सोनी समेत अन्य लोग शामिल है।

आरोप है कि नाबालिग का अपहरण कर उसके सोने की अंगूठी समेत 40 हजार रुपए नगदी छीना गया। परिजनों ने भिलाई के एक पुलिसकर्मी की भूमिका को भी संदिग्ध बताया है। उनका आरोप है कि इस पूरे मामले में पुलिसकर्मी की भूमिका की जांच होनी चाहिए। मामले में अपहरण और मारपीट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जामुल थाना पुलिस ने जीरो पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button