CG Accident ब्रेकिंग : अचानक बाइक के सामने आ गई गाय, बचाने के चक्कर में हुआ दर्दनाक हादसा, एक की मौत, दो लोग घायल……

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम झीट मेन रोड पर मोतीपुर के पास तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक गाय आ गई। उसे बचाने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी फेंसिंग से जा टकराई। बाइक पर तीन लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में गाय की भी मौत हो गई।
बाइक सवार तीनों लोग झीट के मेन रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर गाय आ गई। बाइक चला रहे ने गाय को बचाने के लिए बाइक मोड़ने की कोशिश की, लेकिन बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे फेंसिंग के पाइप और तार से जा टकराई।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई, जिससे उसकी मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए।
घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहां दोनों का इलाज शुरू किया गया। बाइक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि पीछे बैठे एक व्यक्ति को अपेक्षाकृत कम चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आला अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और सड़क किनारे लगी फेंसिंग को देखा।



