छत्तीसगढ़

CG – एनीकट के पास सजी थी जुए की महफिल, 52 परियों पर दाव लगा रहे थे दिवाने, तभी अचानक पहुंच गई पुलिस, 4 जुआरी गिरफ्तार…..

तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की है। नगोई एनीकट डेम के पास जुआ खेल रहे चार लोगों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआरियों के पास से नगदी भी बरामद की है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नगोई एनीकट के पास कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए, जबकि चार जुआरियों को पकड़ लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों में ओमप्रकाश जायसवाल, धरम ध्रुव, रोहित यादव और रोहित कौशिक शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे और जुआ फड़ से कुल 2,700 रुपये बरामद किए हैं।

चारों आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान समेत पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button