छत्तीसगढ़

CG- सुपारी किलिंग: दामाद ही निकला ससुर का ‘कातिल’! 5 लाख की सुपारी देकर कराई हत्या, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश…

अंबिकापुर। शहर के रसूलपुर इलाके में घर में घुसकर 70 वर्षीय LIC एजेंट बशीरुद्दीन सिद्दीकी की चाकू मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के दामाद नाजिम सबा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि ससुर की हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी, जिसमें 10 हजार रुपये एडवांस के तौर पर दिए गए थे।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की बेटी का अपने पति नाजिम सबा के साथ तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा था। आरोप है कि तलाक का केस वापस नहीं लेने को लेकर नाजिम ने मायके पक्ष को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसी रंजिश के चलते ससुर की हत्या की साजिश रची गई।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि नाजिम ने हत्या के लिए आरोपियों को अंबिकापुर बुलाया और उनके ठहरने की व्यवस्था की। 16 सितंबर को आरोपी किराए का मकान देखने के बहाने बशीरुद्दीन के घर पहुंचे। कुछ देर बाद उन्होंने चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल बशीरुद्दीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी कंचन कुमार की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल बाइक, खून से सना कपड़ा और बस टिकट बरामद किया है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button