छत्तीसगढ़

CG – एक्शन मोड़ में ए के आहिरे मस्तूरी में उर्वरकों की गुणवत्ता जांच, चार कंपनियों के सैंपल लैब भेजे गए पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//उप संचालक कृषि बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 18/09/2026 को मस्तूरी के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सह उर्वरक निरीक्षक ए.के.आहिरे द्वारा उर्वरकों का सैंपल लिया गया।

सेवा सहकारी समिति धुर्वाकारी, चिल्हाटी, लोहर्सी में भंडारित एसएसपी एवं म्यूरेट ऑफ पोटाश के चार सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच हेतु प्रयोगशाला रायपुर भेजा जाएगा।

बताया गया कि पूर्व में भी जांच हेतु सैंपल भेजे गए थे, जिसमें अमानक खाद की बिक्री पर प्रतिबंध भी लगाया गया था। इसी क्रम में औचक निरीक्षण के दौरान यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से किसानों द्वारा क्रय किए गए खाद की गुणवत्ता शासन के मंशानुरूप प्राप्त होने की उम्मीद जताई जा रही है।

कृषि विभाग मस्तूरी द्वारा समय-समय पर इस प्रकार की कार्रवाई की जाती रही है, जो किसानों के हित में प्रतीत हो रहा है। किसानों ने भी इस कार्य की सराहना की है।

संदेह की स्थिति में की गई इस कार्रवाई में गणपति फर्टिलाइजर, इंडियन पोटाश लिमिटेड, कृष्णा फास्केम, इंडोरामा आदि कंपनियों के सैंपल शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button