CG BEMETARA :गुरु गौरव सम्मान 2026 के लिए हुआ नवाचारी शिक्षिका प्रतीक जैन का चयन….प्रतीक जैन बेमेतरा जिले की एकमात्र शिक्षिका, जिनका..चयन पुरस्कार के लिए हुआ है..27 सितम्बर को बालोद मे होगा सम्मान
साजा विधानसभा क्षेत्र रानो मे पदस्थ शिक्षिका

गुरु गौरव सम्मान 2026 के लिए हुआ नवाचारी शिक्षिका प्रतीक जैन का चयन….प्रतीक जैन जिले की एकमात्र शिक्षिका, जिनका…चयन पुरस्कार के लिए हुआ है..27 सितम्बर को बालोद मे होगा सम्मान
संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा
7000885784
बेमेतरा :साजा विकास खण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानो की नवाचारी शिक्षिका प्रतीक जैन का चयन गुरु गौरव सम्मान 2026 के लिए किया गया है। 27 सितंबर को बालोद में होने वाले राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों के सम्मान के लिए दर्शन बालोद मीडिया संस्थान द्वारा आयोजित ‘गुरु गौरव सम्मान 2026’ के लिए 130 चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में जिला बेमेतरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानो में पदस्थ नवाचारी शिक्षिका प्रतीक जैन का भी चयन हुआ है। पूरे बेमेतरा जिले से प्रतीक जैन अकेली शिक्षिका है। जिनका चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया है। चयन की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। गुरु गौरव सम्मान 2026 का सम्मान समारोह 27 सितंबर 2026 रविवार को सुबह 10 बजे से कला केंद्र, बालोद में आयोजित किया जाएगा। समारोह में चयनित 130 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य, उल्लेखनीय शैक्षणिक एवं सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। पारदर्शी प्रक्रिया के बाद पूरे राज्य भर से 130 शिक्षकों का चयन गुरु गौरव सम्मान के लिए किया गया है। उनका चयन ऑनलाइन प्रविष्टि के माध्यम से किया गया है। आवेदन में शिक्षकों से उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों, नवाचारों, विद्यार्थियों के हित में किए गए प्रयासों, सामाजिक योगदान तथा अन्य उल्लेखनीय गतिविधियों से संबंधित विस्तृत जानकारी मांगी गई थी। साथ ही उनके द्वारा किए गए कार्यों के प्रमाण और उपलब्धियां भी सबूत के तौर पर प्रस्तुत करने को कहा गया था। प्राप्त प्रविष्टियों में शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत जानकारी और प्रमाणों का मूल्यांकन किया गया। इसी मूल्यांकन प्रक्रिया के आधार पर 130 शिक्षकों को गुरु गौरव सम्मान 2026 के लिए चयनित किया गया है। बालोद से शुरू हुई पहल अब बनी राज्य स्तरीय मुहिम गुरु गौरव सम्मान की यह पहल बालोद जिले से शुरू हुई है, जिसका उद्देश्य ऐसे शिक्षकों को पहचान और सम्मान देना है, जो बिना किसी शोर के शिक्षा एवं समाज निर्माण में निरंतर योगदान दे रहे हैं। बालोद से शुरू हुई यह पहल अब राज्य स्तरीय मुहिम का स्वरूप ले चुकी है और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से शिक्षकों का चयन किया गया है।
दर्शन बालोद मीडिया संस्थान द्वारा आयोजित यह पहला गुरु गौरव सम्मान समारोह है। संस्थान ने इस पहल को हर वर्ष निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया है, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मान का मंच मिलता रहे।
एनटीसीएफ का मिला महत्वपूर्ण सहयोग
गुरु गौरव सम्मान 2026 के आयोजन में NTCF (Novel Teachers Creative Foundation) प्रायोजक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। संस्था के संस्थापक अरुण साहू द्वारा इस पहल को सहयोग प्रदान किया जा रहा है।गुरु गौरव सम्मान 2026 के लिए चयनित होने पर [गांव/शहर/विकासखंड] क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सहकर्मियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शुभचिंतकों ने उनके चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। दर्शन बालोद के प्रधान संपादक दीपक यादव, संपादक माधुरी यादव एवं NTCF के संस्थापक अरुण साहू ने गुरु गौरव सम्मान 2026 के लिए चयनित सभी 130 शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान समाज और राष्ट्र के भविष्य को गढ़ने वाले उनके योगदान का सम्मान है।



