छत्तीसगढ़

CG- मंदिर की दानपेटी पर चोरों का धावा! शीतला माई मंदिर में चोरी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार…..

बलौदाबाजार। जिले के शीतला माई मंदिर में हुई चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहे दूसरे मुख्य आरोपी को पुलिस ने धर-दबोचा है।

जानिए पूरी घटना

​प्रार्थी घनश्याम साहू (उम्र 41 वर्ष, निवासी संजय कॉलोनी बलौदाबाजार) ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 सितम्बर की रात से 14 सितम्बर की सुबह के बीच चोरों द्वारा शीतला माई मंदिर का ताला व कुंडी तोड़कर अंदर रखी स्टील की दानपेटी (जिसमें लगभग 50,000 दान की राशि) चोरी कर ली थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में धारा 331(4), 305 BNS के तहत मामला दर्ज कर जाँच में लिया गया था।

आरोपी की गिरफ्तारी

मामले की जाँच के दौरान पुलिस द्वारा पूर्व में ही 1 विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से चोरी की दानपेटी व 3,000 नगद बरामद किया गया। नाबालिग बालक से पूछताछ व संकलित साक्ष्यों के आधार पर संलिप्त दूसरे आरोपी लाला यादव की लगातार पतासाजी की जा रही थी। ​

22 सितम्बर को पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी लाला यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने बालक के साथ मिलकर मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी लाला यादव को आज 22 सितम्बर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

​लाला यादव पिता गोवर्धन यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05, इन्द्रवासनी मंदिर के सामने, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम (छ.ग.)।

Related Articles

Back to top button