छत्तीसगढ़

CG-सब्जी बाजार हटाने गई निगम की टीम से मारपीट,4 कर्मचारियों सहित एक पुलिस कर्मी घायल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात…

डेस्क : रा​जधानी रायपुर में भाठागांव स्थित सब्जी मार्केट (Bhathagaon हटाने गई नगर निगम की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इसमें निगम टीम के 3 कर्मचारियों के साथ एक पुलिस कर्मी भी घायल बताया जा रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

पुरानी बस्ती का मामला

जानकारी के अनुसार 23 सितंबर बुधवार को सब्जी बाजार हटाने गई नगर निगम (Nagar Nigam) की टीम से लोगों ने मारपीट की। इस विवाद में निगम की टीम के 5 कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं। साथ ही एक पुलिस जवान को भी चोट लगी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई हे। पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

रायपुर के भाठागांव के नए सब्जी बाजार में दुकान आवंटन को लेकर विवाद सामने आया था। सब्जी व्यापारियों ने दुकान आवंटन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए नगर निगम के व्हाइट हाउस का घेराव किया था। व्यापारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पूर्व आवंटन को निरस्त कर पारदर्शी तरीके से दोबारा दुकान आवंटित करने की मांग की थी।

व्यापारियों ने निगम आयुक्त को दिए आवेदन में बताया था कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक-61 के भाठागांव में नए सब्जी बाजार की दुकानों और स्थानों के आवंटन को लेकर स्थानीय सब्जी व्यापारियों और वार्डवासियों में नाराजगी थी। उनका आरोप था कि आवंटन प्रक्रिया में अपेक्षित पारदर्शिता नहीं बरती गई थी और वर्षों से सब्जी का कारोबार कर रहे स्थानीय वास्तविक व्यापारियों को प्राथमिकता नहीं मिली थी।

Related Articles

Back to top button