छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण विवाद के बीच चर्चों के लिए बड़ा ऐलान, प्रवेश को लेकर क्रिश्चियन फोरम ने जारी किया संदेश…

छत्तीसगढ़ के धमतरी में बीते दिनों धर्मांतरण को लेकर चल रहे विवाद के बीच क्रिश्चियन फोरम ने बड़ा कदम उठाते हुए चर्च में गैर क्रिश्चियनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। चर्च समेत 40 जगहों पर बोर्ड लगाए गए हैं। जिसमें लिखा गया है। कि चर्च में प्रवेश केवल ईसाइयों को मिलेगा। स्वेच्छा से आने पर वे खुद जिम्मेदार होंगे।
धमतरी के चर्चों में अब केवल ईसाइयों की ही एंट्री
धमतरी में धर्मांतरण मुद्दे पर क्रिश्चियन फोरम ने दावा किया है कि उनके पास 300 आवेदन आए थे। पर प्रशासन इनकी पुष्टि नहीं करता। इसी विवाद के बीच उन्होंने चर्च समेत 40 जगहों पर बोर्ड लगाए गए हैं। जिसमें
गैर-ईसाइयों के प्रवेश पर रोक का जिक्र किया गया है। इस बीच उन्होंने स्वेच्छा से आने पर खुद जिम्मेदार होने की बात कही है। गौरतलब है कि क्रिश्चियन फोरम ने धर्मांतरण को लेकर दावा किया था। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल से आवेदन लंबित हैं



