CG – सेवा संकल्प अभियान के तहत मस्तूरी में 25 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ के तहत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर दिनांक 25.09.2026 दिन शुक्रवार को सांदीपनि कॉलेज पेंड्री मस्तूरी में आयोजित होगा।
इस संबंध में मस्तूरी ब्लॉक के बीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि रक्तदान महादान है एक यूनिट रक्त कई जीवन की राहत बन सकता है। उन्होंने आम जनता, युवाओं और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें और किसी जरूरतमंद की जिंदगी में उम्मीद की किरण बनें।
शिविर का मुख्य उद्देश्य –
– रक्त की कमी को दूर करना
– किसी मरीज को नया जीवन देना
– मानवता की सेवा करना
– समाज में सकारात्मक संदेश देना
आयोजन – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी
थीम – रक्तदान – जीवनदान, रक्तदान करें… जीवन बचाएं…




