छत्तीसगढ़

CG – हेमंत हॉस्पिटल पाली में सुपर स्पेशलिस्ट न्यूरो सर्जन 27 सितंबर को देंगे अपनी सेवा इन दो हॉस्पिटल का संयुक्त स्वास्थ्य परामर्श शिविर पढ़े पूरी ख़बर

कोरबा//पाली विकासखण्ड क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य की दिशा में एक बड़ी राहत भरी खबर है। जिन गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अब तक लोगों को बिलासपुर या रायपुर जैसे बड़े शहरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब उनका विशेषज्ञ इलाज पाली में ही उपलब्ध होगा। बिलासपुर स्थित श्री मंगला हॉस्पिटल एवं हेमंत हॉस्पिटल पाली के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय सुपर स्पेशलिस्ट न्यूरो सर्जन स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

नगर के प्राचीन शिवमंदिर के समीप व पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने संचालित हेमंत हॉस्पिटल में 27 सितंबर, दिन रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक बिलासपुर के ख्यातिलब्ध सुपर स्पेशलिस्ट डॉ. इमेन्द्र व्हाने डीएनबी (न्यूरोसर्जरी), जो न्यूरोपैथी, कमर, सिर और गर्दन दर्द विशेषज्ञ हैं, अपनी बहुमूल्य सेवाएं देंगे। परामर्श शिविर में ब्रेन से संबंधित बीमारियों में- लगातार सिर दर्द, भारीपन, माइग्रेन, चक्कर आना, मिर्गी के दौरे पड़ना, ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन हेमरेज, हेड इंजरी।

वहीं पार्किसन एवं स्पाइन व कमर, गर्दन की बीमारियां में- स्लिप डिस्क, सायटिका, रीढ़ की हड्डी में चोट, कमर दर्द, गर्दन दर्द, जकड़न तथा नसों की बीमारियों में- न्यूरोपैथी, हाथ- पैरों में झुनझुनी, सुन्नपन, कांपना, नसों में कमजोरी, हाथ- पैर में कमजोरी, नसों का जाम होना, नसों में सूजन, मांसपेशियों की कमजोरी, गठिया वात, लकवा (पैरालिसिस) जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीजों का डॉ. व्हाने द्वारा शिविर में जांच कर उचित परामर्श और आगे के उपचार की दिशा तय की जाएगी।

बता दें कि पाली ब्लाक ग्रामीण अंचल हैं और यहां न्यूरो जैसी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं उपलब्ध नही होने से मरीजों को बिलासपुर, रायपुर 60 से 150 किमी. दूर जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसा दोनों खर्च होता है। हेमंत हॉस्पिटल प्रबंधन डॉ. एस.एस. पैकरा (सेवानिवृत्त खंड चिकित्सा अधिकारी) एवं डॉ. हेमंत पैकरा का यह प्रयास है कि विशेषज्ञ डॉक्टर को पाली में ही बुलाकर क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जाए। हॉस्पिटल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अगर आप लंबे समय से सिर, कमर, गर्दन दर्द या नसों से संबंधित किसी भी बीमारी से परेशान हैं और स्थायी समाधान चाहते हैं तो इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं एवं समय पर पहुँचकर विशेषज्ञ परामर्श लें। संपर्क एवं पंजीयन हेतु 85170- 29075, 91119- 03431 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button