भारत vs वेस्टइंडीज: आज तिरुवनंतपुरम में पहला वनडे, रो-को की वापसी पर सबकी नजर पढ़े पूरी ख़बर
खेल डेस्क//भारतीय क्रिकेट टीम आज वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से अपने घरेलू सीजन की शुरुआत करने जा रही है। मैच आज रविवार, 27 सितंबर को दोपहर 2 बजे ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। टॉस 1:30 बजे होगा।
2027 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से ये सीरीज बेहद अहम है। इस सीरीज की सबसे बड़ी हाईलाइट है रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे टीम में वापसी। लंबे समय बाद दोनों सीनियर खिलाड़ी एक साथ मैदान पर दिखेंगे।
टीम इंडिया की कमान इस बार युवा कप्तान शुभमन गिल के हाथ में है, जबकि वेस्टइंडीज की अगुवाई शाई होप कर रहे हैं।
मौसम का साया?
फैंस के लिए चिंता की बात मौसम है। Accuweather के मुताबिक आज तिरुवनंतपुरम में 25% बारिश की संभावना है, हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन पूरा मैच धुलने की संभावना कम है।
पिच रिपोर्ट…
ग्रीनफील्ड स्टेडियम पर अब तक 2 ही वनडे हुए हैं, दोनों भारत ने जीते हैं। औसत स्कोर 247 रन है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।
दोनों टीमें…
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, रोस्टन चेस, कीसी कार्टी, शेरफेन रदरफोर्ड सहित अन्य।
लाइव कहाँ देखें…
टीवी पर – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, DD Sports पर फ्री में।
मोबाइल पर – JioHotstar ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग।
दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।




