छत्तीसगढ़

CG – बारिश से बिलासपुर की सड़कें जर्जर: तेंदुआ दर्राभाठा और कछार-एरमसाही मार्ग किनारे से धंसा कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा पढ़े पूरी ख़बर

सीपत/इस साल बिलासपुर जिले में हुई लगातार मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। कहीं नदियों का पानी घरों में घुस गया, तो कहीं किसानों की फसल डूब गई, कहीं मकान ढहने से जान-माल का नुकसान हुआ तो कहीं सड़कें ही बह गईं।

ऐसा ही खतरनाक मामला सीपत तहसील के दो मुख्य पहुंच मार्गों पर सामने आया है।

तस्वीर 1: तेंदुआ-मुड़पार से दर्राभाठा मार्ग

सीपत पहुंच डामर रोड का किनारा कई फीट तक धंसकर गड्ढे में तब्दील हो गया है। आप फोटो में साफ देख सकते हैं कि सड़क का आधा हिस्सा पूरी तरह कट चुका है और नीचे की मिट्टी निकलकर बह गई है। सड़क के ठीक बगल में गहरा नाला है। रात के समय या तेज रफ्तार में जरा सी चूक हुई तो कोई भी वाहन सीधे नाले में गिर सकता है।

तस्वीर 2: कछार-एरमसाही के बीच जयरामनगर पहुंच मार्ग…

वही हाल ग्राम पंचायत कछार और एरमसाही के बीच बने जयरामनगर पहुंच मार्ग का है। वहां भी सड़क किनारे से धंस चुकी है। ग्रामीणों को जान हथेली पर रखकर बच-बच कर निकलना पड़ रहा है।

ग्रामीण कर रहे मरम्मत की मांग…

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क टूटे हुए महीनों हो गए हैं, लेकिन मरम्मत नहीं हुई। बारिश के बाद स्थिति और भी भयावह हो गई है। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बाइक सवारों के लिए यह रोड जानलेवा बन गया है। ग्रामीण लगातार जनपद और PWD विभाग से इसकी मरम्मत और साइड में सुरक्षा दीवार बनाने की मांग कर रहे हैं।

प्रशासन को चाहिए कि किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार करने से पहले ही इन दोनों मार्गों की तुरंत मरम्मत कराई जाए।

Related Articles

Back to top button