छत्तीसगढ़

विद्यार्थियों के सपनों और विज्ञान के बीच सेतु बनीं विधायक भावना बोहरा,भावना की साइंस पाठशाला’ में बच्चों को मिल रहा आधुनिक तकनीक का ज्ञान।

पंडरिया/पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल पंडरिया में आयोजित..भावना दीदी की साइंस पाठशाला…की कार्यशाला का विधायक भावना बोहरा ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए विज्ञान से जुड़े सवालों,जिज्ञासाओं और उनके भविष्य के सपनों पर चर्चा की।

पंडरिया विधानसभा के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान और तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई इस पहल में बच्चों को ड्रोन,रोबोटिक्स,3डी प्रिंटिंग,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी, IoT और AR/VR जैसी तकनीकों का प्रैक्टिकल अनुभव दिया जा रहा है।

बस में संचालित इस साइंस पाठशाला के माध्यम से पंडरिया विधानसभा के शासकीय एवं सरस्वती शिशु मंदिरों के विद्यार्थियों तक आधुनिक तकनीकी शिक्षा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। पहल के तहत प्रतिवर्ष करीब 5 हजार विद्यार्थियों को सीधे लाभ पहुंचाने की योजना है।

विधायक पंडरिया ने कहा सरकारी स्कूल में पढ़ने वाला कोई बच्चा संसाधनों की कमी के कारण अपने सपनों को छोटा न समझे।हमारा प्रयास है कि पंडरिया के बच्चों को आधुनिक विज्ञान,तकनीक और नवाचार से जोड़कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जाए।

विधायक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों के लिए 10 निःशुल्क बस सेवाएं और युवाओं के लिए लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर जैसी पहल भी संचालित की जा रही हैं। उनके अनुसार,1500 से अधिक बेटियों को निःशुल्क बस सेवा का लाभ मिल रहा है,जबकि कोचिंग से जुड़े युवाओं का सैन्य एवं पुलिस बल तथा NEET जैसी परीक्षाओं में चयन होना इस प्रयास की उपलब्धि है।

भावना दीदी की साइंस पाठशाला के जरिए अब पंडरिया के विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ प्रयोग,तकनीक और नवाचार का अनुभव भी दिया जा रहा है। उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़कर उन्हें भविष्य की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जाए।

Related Articles

Back to top button