CG – सेवा संकल्प अभियान: बेलटुकरी में आँगन मिलन सेवा सम्मान समारोह आयोजित डॉ.कृष्णमूर्ति बाँधी ने किया आंगनबाड़ी दीदियों का सम्मान पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलटुकरी जयरामनगर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आँगन मिलन सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं पूर्व मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बाँधी सम्मिलित हुए। उन्होंने क्षेत्र की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिन दीदियों का फूल-माला और श्रीफल से सम्मान किया।
इस अवसर पर डॉ. बाँधी ने कहा कि समाज सेवा, महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में इन सभी बहनों का योगदान अतुलनीय है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा की नींव इन्हीं दीदियों की मेहनत पर टिकी है। उनके सेवा, समर्पण एवं अथक परिश्रम को सादर नमन है।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। डॉ.बाँधी ने सभी को पौधा भेंट कर पर्यावरण बचाने का संकल्प दिलाया।
उन्होंने कहा”सेवा, सम्मान,पर्यावरण संरक्षण और समर्पण ही हमारा संकल्प है।”गाँव में कार्यक्रम को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्रामीण महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पऱ जयरामनगर गतौरा मंडल मस्तूरी मंडल मल्हार मंडल देवरीखुर्द मंडल कें युवा प्रकोष्ठ व वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहें।




