CG GST RAID: बड़े बिल्डर के ठिकानों पर GST की दबिश, कई जगह छापेमारी से मचा हड़कंप, दस्तावेजों की जांच जारी….

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जीएसटी विभाग ने बड़े बिल्डर्स के कई ठिकानों पर छापा मारा है। अधिकारियों की टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल उपकरणों को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से कार्रवाई जारी है।
जानकारी के मुताबिक, टीम को बड़े बिल्डर्स द्वारा जीएसटी चोरी की सूचना मिली थी, जिसके बाद छापा मारा गया है। जीएसटी विभाग के 7 अधिकारियों की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची हुई है। चौबे कॉलोनी और आमानाका क्षेत्र स्थित रेसिडेंशियल्स में भी छापेमारी की गई है।
कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेज, बोगस बिल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। GST विभाग की टीम अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
फिलहाल GST विभाग की कार्रवाई जारी है। छापेमारी पूरी होने के बाद ही जांच में सामने आए तथ्यों और संभावित GST चोरी की राशि को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।



