छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कबेमेतरा जिला

जिला टीम द्वारा बेरला ब्लॉक के निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण

मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और आयुष्मान व पीएम राहत योजना का लाभ देने के निर्देश

जिला टीम द्वारा बेरला ब्लॉक के निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण

मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और आयुष्मान व पीएम राहत योजना का लाभ देने के निर्देश…

बेमेतरा। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े के मार्गदर्शन में  दिनांक 30 सितंबर 2026 को जिला स्तरीय टीम द्वारा बेरला विकासखंड के निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला टीम ने अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं, चिकित्सकों की उपस्थिति, दवाइयों के स्टॉक, साफ-सफाई, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन एवं भर्ती मरीजों को दी जा रही उपचार सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

टीम द्वारा सभी निजी अस्पताल प्रबंधनों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी मरीजों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा किसी भी मरीज को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।

 

साथ ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत पात्र सभी मरीजों को शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए गए। टीम ने कहा कि कोई भी पात्र मरीज योजना के लाभ से वंचित न रहे और अस्पताल में योजना से संबंधित जानकारी, हेल्प डेस्क और प्रचार सामग्री अनिवार्य रूप से प्रदर्शित की जाए।

 

निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर संबंधित अस्पतालों को नोटिस जारी कर सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस प्रकार के निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button