खेल

Sports – गुवाहाटी में भारत नें रचा इतिहास, गिल ने तोड़ा रिकॉर्ड! भारत ने 406 रन चेज कर वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा पढ़े पूरी ख़बर

खेल डेस्क//गुवाहाटी में क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रन-उत्सव देखने को मिला। भारत ने वेस्टइंडीज के 405/7 के पहाड़ जैसे स्कोर को 43.3 ओवर में ही 406/2 बनाकर 8 विकेट से जीत लिया।

ये वनडे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल चेज है और भारत का अब तक का सबसे बड़ा चेज। भारत ने 39 गेंद शेष रहते सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली।

मैच का हीरो – शुभमन गिल…

कप्तान शुभमन गिल ने 133 गेंदों में नाबाद 223 रन ठोक दिए – 26 चौके, 8 छक्के। 117 गेंदों में दोहरा शतक, ये ODI इतिहास का सबसे तेज डबल सेंचुरी है। चेज में ये सबसे बड़ा निजी स्कोर भी है।

गिल ने कहा – “400 का पीछा कभी आसान नहीं होता, चाहे विकेट कितनी भी अच्छी हो।”

हिटमैन का साथ…

रोहित शर्मा ने 75 गेंदों में 101 रन (10 चौके, 6 छक्के) जड़कर अपने करियर का 35वां शतक लगाया और 12,000 रन पूरे किए। गिल-रोहित ने पहले विकेट के लिए 255 रन की साझेदारी की – चेज में भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी।

वेस्टइंडीज का भी कमाल…

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने अपना सबसे बड़ा ODI स्कोर बनाया – 405/7। एक ही पारी में 3 शतक – ये ODI में केवल छठी बार हुआ।
– जॉन कैंपबेल – 101 (68)
– शाई होप – 104 (94) – 20वां ODI शतक
– आमिर जांगू – 114 (77)

कुलदीप यादव ने 2/65 लेकर 200 ODI विकेट पूरे किए।

स्कोर संक्षेप…

वेस्टइंडीज 405/7 (50 ओवर)
भारत 406/2 (43.3 ओवर) – गिल 223_, रोहित 101
प्लेयर ऑफ द मैच – शुभमन गिल

Related Articles

Back to top button