छत्तीसगढ़

CG- 3 की मौत : एक टक्कर से उजड़ गया परिवार! स्टेट हाईवे पर बाइक सवार माता-पिता और बेटे की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक का माहौल….

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तेज रफ्तार के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे माता-पिता और उनके बेटे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की जान चली गई।

हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

जानकारी के मुताबिक, घटना बगीचा-बतौली स्टेट हाइवे पर बगीचा थाना क्षेत्र में हुई। परिवार बाइक पर सवार होकर सरडीह से अपने गांव सामरबार लौट रहे थे। इस बीच अज्ञात वाहन काल बनकर दौड़ा. मैनी चौक के पास उनसे बाइक को टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर बुरी तरह जा गिरे। हादसा इतना भीषण था कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लापरवाह वाहन चालक ने घटना के बाद घायलों की मदद के बजाए उन्हें तड़तपते हुए मरने के लिए छोड़कर फरार हो गया।

राहगिरों की सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। शव का पंचनामा के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे प्रथम दृश्टया मामला अज्ञात वाहन की टक्कर से होना प्रतीत हो रहा है। मामला पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है। वहीँ अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

मृतकों के नाम

सभी मृतक कोटवार गांव के निवासी थे।

नईहरसाय (52 वर्ष)
पत्नी शांति बाई (48 वर्ष)
पुत्र बिरहसनन (16 वर्ष)

Related Articles

Back to top button