छत्तीसगढ़

CG- 5वीं क्लास के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर दी जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस……

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की आत्महत्या कर ली है। कुरूद इलाके में रहने वाले मनीष देवांगन ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। घटना जामुल थाना क्षेत्र के नवीन चौक के पास की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले परिवार में बड़े पिता के अस्थि विसर्जन में जाने को लेकर बात हुई थी। बताया जा रहा है कि मनीष को वहां जाने से मना कर दिया गया था। अब इस बात को घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जामुल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना से पहले छात्र किन परिस्थितियों से गुजर रहा था।

पुलिस ने फिलहाल खुदकुशी के पीछे किसी खास वजह की पुष्टि नहीं की है। अस्थि विसर्जन में नहीं जाने देने की बात शुरुआती जानकारी का हिस्सा है, लेकिन इसे घटना का कारण मानने के लिए अभी पर्याप्त जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button